

चंपावत के नए जिला पर्यटन विकास अधिकारी होंगे बलवंत कपकोटी, 21 जून के बाद संभालेंगे कार्यभार
देवभूमि टुडे
चंपावत। करीब साढ़े 3 साल तक चंपावत में DTDO (जिला पर्यटन विकास अधिकारी) के पद पर रहे अरविंद गौड़ का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें गढ़वाल मंडल के चमोली जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि देहरादून मुख्यालय में कार्यरत बलवंत कपकोटी को चंपावत का नया जिला पर्यटन विकास अधिकारी बनाया गया है। वे 21 जून के बाद चंपावत का कार्यभार संभालेंगे।
जनवरी 2022 से चंपावत जिले में कार्यरत अरविंद गौड़ ने चंपावत जिले के पर्यटन को नई ऊंचाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन क्षेत्र वाले जिले चंपावत को आदर्श जिला बनाने में पर्यटन की विशेष भूमिका है। और इस काम को DTDO गौड़ ने बखूबी अंजाम दिया। उनके कार्यकाल में चंपावत जिले में साहसिक पर्यटन से लेकर पूर्णागिरि धाम के विकास, गोल्ज्यू कॉरिडोर, मानसखंड कॉरिडोर सहित पर्यटन के विभिन्न क्षेत्रों में काम शुरू हुआ।

