
चंपावत के CMO डॉ. देवेश चौहान ने जारी किया आदेश
लोहाघाट की अब तक चिकित्साधीक्षक रहीं डॉ. मंडल को जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी का दायित्व मिला
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। नेत्र सर्जन डॉक्टर विराज राठी लोहाघाट उप जिला अस्पताल के नए MS (चिकित्सा अधीक्षक) होंगे। ये आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने आज 20 अगस्त को जारी किए हैं। साथ ही उन्हें वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रभार भी प्रदान किया गया है।
लोहाघाट उप जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक की जिम्मेदारी अब तक डॉक्टर सोनाली मंडल के पास थी। उन्हें इस दायित्व से मुक्त कर दिया गया है। डॉ. मंडल को अब जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।


