केंद्रीय अंतर मंत्रालयी समिति के सदस्य बने डॉ. नवदीप जोशी

योग गुरु डॉ. जोशी 11वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अंतर मंत्रालयी समिति के सदस्य बने
नाद योग को बनाया योग की नई विधा
देवभूमि टुडे
चंपावत। नाद योग विद्या के विशेषज्ञ और नवयोग सूर्योदय सेवा समिति के संस्थापक योग गुरु डॉ. नवदीप जोशी को योग दिवस के लिए अंतर मंत्रालयी समिति के सदस्य नामित किया गया है। केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव इस समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में सभी मंत्रालयों के सचिव और देश के प्रतिष्ठित योग विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। ये समिति 2025 में होने वाले 11वें योग दिवस का अवलोकन करने के साथ योग को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी।
डॉ. नवदीप जोशी ने शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से सबल बनाने के लिए 2000 में नवयोग पद्धति की खोज की। नाद योग की साधना में ध्वनि कंपन और प्रतिध्वनि का प्रयोग करके मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक समस्याओं का इलाज किया जाता है। नाद योग ध्यान चिकित्सा से शरीर शांत व सहज होकर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है। नवयोग के जरिए 2004 में नवयोग सूर्योदय सेवा समिति की स्थापना की। डॉ. नवदीप अब तक देश के 25 राज्यों में कई हजार कार्यशालाएं कर चुकी हैं। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा में 13 शोध पत्र व 13 पुस्तकें लिख चुके डॉ. जोशी युवाओं को उत्साहित करने के लिए स्वयं 108 सूर्य नमस्कार भी करते हैं। कई योग गांधी सम्मान 2013, योगाचार्य ऑफ दि इयर 2014, योग आइकॉन सम्मान 2019, अंतर्राष्ट्रीय नाद योग गुरु सम्मान -योग शिरोमणि ऑफ डिकेड 2020 सहित कई सम्मान हासिल कर चुके हैं।
मोरारजी देसाई योग संस्थान के गवर्निंंग बॉडी सदस्य हैं। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के योग विभाग में प्राचार्य हैं। उतराखंड पर्यटन विकास परिषद, उत्तराखंड सरकार के सदस्य हैं। नवयोग मंत्र त्रिमासिक पत्रिका के मुख्य संपादक हैं। मेरा गावं मेरा तीर्थ विषय से संपूर्ण देश-विदेश को जोडऩे वाली संस्था उत्तरांचल उत्थान परिषद के राष्ट्रीय संयोजक हैं। युवाओं को गांव के विकास की ओर अग्रसर करने वाली संस्था यूथ फोर नेशन के संस्थापक सदस्य हैं। दिव्यांग योगासन स्पोर्ट्स कमेटी युवा एवं खेल मंत्रालय के निदेशक हैं।

योग विशेषज्ञ डॉ. नवदीप जोशी।
error: Content is protected !!