


रुद्रपुर के PMS डाँ. केके अग्रवाल ऊधमसिंह नगर के CMO
शासन ने जारी किए आदेश
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। उत्तराखंड में चार CMO (मुख्य चिकित्साधिकारी) का स्थानांतरण किया गया है। ये आदेश स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने 13 फरवरी को जारी किए हैं। पौड़ी के CMO डाँ. प्रवीण कुमार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। उनके स्थान पर डाँक्टर पारूल को पौड़ी का CMO बनाया गया है। केश SDH के CMS डाँ. पीके चंदोला को आर्थौपेडिक सर्जन बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर का CMO बनाया गया है। जबकि डाँ. मनोज कुमार शर्मा के देहरादून स्थानांतरण से खाली ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी रुद्रपुर जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्साधीक्षक डाँ. केके अग्रवाल को दी गई है। वे ऊधमसिंह नगर के नए मुख्य चिकित्साधिकारी होंगे।
वहीं चंपावत में CMO केआधीन वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डाँ. बलवीर सिंह को चंपावत का ACMO बनाया गया है।










