दिवाली में ग्रामीणों से रूबरू हुए DM मनीष कुमार

लोहाघाट ब्लॉक के मौड़ा में दीपावली महोत्सव में लिया हिस्सा
गांवों की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। दीपावली के पर्व के बीच DM मनीष कुमार लोहाघाट विकासखंड के मौड़ा गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी से लेकर सड़क की मरम्मत करने का आग्रह किया। समस्याओं का समाधान कर उनके जीवन के अंधेरे को दूर करने का DM ने भरोसा दिलाया।
मौड़ा गांव के दीपावली महोत्सव में शिरकत करते हुए उन्होंने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और समस्याएं सुनीं। मातहत अधिकारियों को शिकायतों का यथासंभव शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। DM ने कहा कि त्योहार केवल आनंद का प्रतीक नहीं है, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और विकास की भावना को प्रबल करने का अवसर हैं। महिलाओं ने रंगौली-पिछौड़ा में DM का स्वागत किया और उन्हें मंगल टीका लगाया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मोहित पाठक सहित कई लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!