
शिवांशु वर्मा को जिलाध्यक्ष और दिनेश बिष्ट को जिला महामंत्री चुने गए नव गठित जिला कार्यकारिणी ने विभागीय जिम्मेदारी निभाने के साथ कर्मियों के हितों को लेकर काम करने का भरोसा दिलाया
देवभूमि टुडे
चंपावत। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की चंपावत जिले की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। 5 अक्टूबर को हुई चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न हुई। शिवांशु वर्मा को जिलाध्यक्ष और दिनेश बिष्ट को जिला महामंत्री चुना गया।
कौशल पांडेय को कोषाध्यक्ष, चंद्रशेखर बवाड़ी को संगठन मंत्री और किशोर आगरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं विवेक वर्मा और दीपक जोशी प्रांतीय प्रतिनिधि होंगे। बाद में सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नव गठित जिला कार्यकारिणी ने विभागीय जिम्मेदारी निभाने के साथ कर्मियों के हितों को लेकर काम करने का भरोसा दिलाया।



