व्यापारी ओली का निधन… व्यापारियों ने जताया शोक

टनकपुर के अंकुर ऑटोमोबाइल के स्वामी दिनेश ओली का हृदय गति रुकने से निधन
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के अंकुर ऑटोमोबाइल के स्वामी दिनेश ओली का मंगलवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 67 वर्ष के थे। अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें परिजन टनकपुर उप जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आज बुधवार को शारदा घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके चाचा हरीश ओली ने चिता को मुखाग्नि दी। उनके निधन पर व्यापारियों सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गहरा शोक जताया। वे अपने पीछे पत्नी एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनके निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, धर्मानंद पांडे, पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, BJP के जिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा, हरीश हैसियत, तुलसी कुंवर, मुकेश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, गिरीश वर्मा, संजय पांडे आदि ने शोक व्यक्त किया है।

दिनेश ओली। (फाइल फोटो)
error: Content is protected !!