
दीपावली के बाद पहले रविवार को खूब हुई आवाजाही
देवी धाम, सिद्ध बाबा मंदिर सहित टनकपुर में बढ़ी श्रद्धालुओं की चहलपहल
देवभूमि टुडे
चंपावत/पूर्णागिरि धाम। दीपावली पर्व के बाद के पहले रविवार को मां पूर्णागिरि धाम में बड़ी तादात में श्रद्धालु उमड़े। आज 26 अक्टूबर को 7 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन किए। भीड़ की वजह से मुख्य मंदिर में तीर्थ यात्रियों को काफी देर इंतजार भी करना पड़ा। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे।
पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी ने बताया कि दीपावली के बाद पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। मेला समिति के स्वयंसेवक व्यवस्था में लगे रहे। आज रविवार को 7 हजार श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। रात को देवी दर्शन 30 दिसंबर तक बंद हैं। फिलहाल ये दर्शन सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक ही हो रहे हैं। देवी धाम में भीड़ बढ़ने का असर टनकपुर बाजार के साथ ही नेपाल के सिद्ध बाबा धाम में भी नजर आया। दोनों जगह खूब चहल-पहल रही।





