27 साल बाद जीती दिल्ली…चंपावत में भी झूमे BJP कार्यकर्ता

आप हुई साफ, महज 22 सीटों पर सिमटी, कांग्रेस का लगातार तीसरा 0
देवभूमि टुडे
चंपावत। 1998 के बाद पहली बार दिल्ली फतह करने पर BJP का जश्न दिल्ली और दिल्ली के बाहर भी मनाया गया। 8 फरवरी को नतीजे आने के बाद BJP ने नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अगुवाई में चंपावत मोटर स्टेशन रोड पर जश्न मनाया। पार्टी ने उप्र की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर मिली जीत पर भी खुशी जताई।
भाजपा नेताओं ने कहा कि दिल्ली विधानसभा में BJP की जीत जनता की जीत और भ्रष्टाचार पर चोट है।
जश्न मनाने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण पांडेय, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सभासद नंदन तड़ागी, रोहित बिष्ट, कपिल खर्कवाल, हरीश जोशी, कमल माहरा, पारस महर, सौरभ नयाल, कमल पांडेय, लोकेश पांडेय, धीरज चौड़ाकोटी, हरीश मिश्रा आदि शामिल थे।
70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में BJP को 48 सीटें मिली हैं। पिछले दो चुनावों में 60 से अधिक सीट जीतने वाली AAP को इस बार महज 22 सीटें मिली हैं। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा 4 मंत्री भी चुनाव हार गए हैं।

error: Content is protected !!