‘कांग्रेस का आचरण अलोकतांत्रिक’…BJP ने फूंका पुतला

गैरसैंण में इसी सप्ताह हुए विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की भूमिका पर BJP ने निशाना साधा
देवभूमि टुडे
चंपावत। गैरसैंण में इसी सप्ताह संपन्न हुए विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस की भूमिका पर BJP ने सवाल उठाए हैं। विधानसभा सत्र के दौरान अमर्यादित आचरण एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चंपावत मुख्य बाजार में आज 22 अगस्त को कांग्रेस का पुतला फूंका।
BJP नेताओं ने आरोप लगाए कि विपक्ष के नेता और उप नेता के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने सदन के भीतर अराजकता, तोड़फोड़ व सदन को नहीं चलने देना, आपदा जैसे संजीदा मुद्दों पर सदन पर चर्चा नहीं कर प्रदेश की जनता के साथ दगा किया है। यहां तक कि कांग्रेसी विधानसभा में सोने में मस्त हैं। पार्टी ने दावा किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा हैं। जबकि कांग्रेस सत्ता पाने की छटपटाहट में बेजा हरकतें कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत के नेतृत्व में पुतला दहन करने वालों में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, विकास साह, नंदन तड़ागी, सूरज प्रहरी, प्रकाश बिनवाल, सुंदर बोहरा, प्रकाश पांडेय, राजू बिष्ट, आनंद अधिकारी, पारस महर, अजय नरियाल, ललित भट्ट, नवीन तड़ागी, अजय प्रहरी, त्रिलोक राम आदि शामिल थे।

.

error: Content is protected !!