BJP सरकार का कांग्रेस ने फूंका पुतला

नैनीताल की घटना पर विरोध जताते हुए टनकपुर में कांग्रेस ने जताया विरोध
पंचायती चुनाव में गुंडों के दम पर जनादेश बदलने की कोशिश का लगाया आरोप
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। नैनीताल के जिला पंचायत चुनाव मेंं सत्ता की दबंगई चल रही है। गुंडों के दम पर जनादेश को बदलने की कोशिश हो रही है। ये आरोप कांग्रेस ने लगाए हैं। कार्यकर्ताओं ने नैनीताल जिला पंचायत के अध्यक्ष चुनाव में निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से मारपीट करने और कथित रूप से अपहरण करने की घटना पर रोष जताया। नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 14 अगस्त को हुए चुनाव के दौरान 4 सदस्यों की कथित अपहरण की घटना को लेकर BJP पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज 16 अगस्त को टनकपुर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस की प्रदेश सचिव विमला सजवान और अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष कैलाश राम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार का पुतला फूंका।
टनकपुर के पीलीभीत चुंगी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका। पुतला दहन करने वालों में नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, हेमा वर्मा, देवेंद्र गुरुंग, विनोद उप्रेती, इरशाद अंसारी, दिवाकर चंद, पंकज बिष्ट, अनिल चंद, राहुल विश्वकर्मा, हीरा मर्तोलिया, राहुल भंडारी, नवी हसन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
वहीं चंपावत के पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि नैनीताल में जो कुछ हुआ, उससे लगता है कि देवभूमि उत्तराखंड में बिहार मॉडल लाने की कोशिश की जा रही है। गणतंत्र को गनतंत्र में तब्दील करने का प्रयास किया जा रहा है। अपहरण की राजनीति को मान्यता देने का प्रयास किया जा रहा है। ये सब बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस इस तरह की प्रवृत्ति को बर्दाश्त नहीं करेगी।

error: Content is protected !!