

देवभूमि के कण-कण में है भगवान भोले का वास:CM धामी
देवभूमि टुडे
टनकपुर/चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को 5 जुलाई को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में भगवान भोले शंकर का वास है। कैलाश मानसरोवर की यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, बल्कि आत्मिक और आध्यात्मिक जागरण का मार्ग भी है। 45 सदस्यों वाला कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल कल 4 जुलाई को टनकपुर पर्यटक आवास गृह पहुंचा था।
शनिवार सुबह पर्यटक आवास गृह में मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों का स्वागत किया और उनको स्मृति चिह्न भेंट किए। जलपान के बाद मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों से संवाद कर उनको देवभूमि के देवालयों से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैलाश पर्वत की ऊर्जा पूरे ब्रह्मांड में संचार करती है। आप सभी इस अद्वितीय यात्रा के सहभागी बनकर केवल यात्रा नहीं, बल्कि समर्पण की अनुभूति लेकर जा रहे हैं। कहा कि सरकार इस यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से सभी यात्रियों की सफल, मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना की। श्रद्धालु चंपावत जिले के लोगों के आत्मीय व्यवहार से गदगद थे। साथ ही यात्रियों ने यात्रा को यादगार और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार की उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की।
‘Spiritual Zone के रूप में विकसित होगा चंपावत’
CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा का पड़ाव टनकपुर में होना सभी के लिए सौभाग्य है। यहां मां पूर्णागिरी का धाम भी है। धार्मिक दृष्टि से यह महत्वपूर्ण क्षेत्र है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस यात्रा से जुड़े सभी श्रद्धालु उत्तराखंड के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे। मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को Spiritual Zone के रूप में विकसित हो चंपावत आध्यात्मिक पर्यटन का कुमाऊं मंडल में प्रमुख केंद्र बनेगा। यहां के पौराणिक स्थलों, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक वातावरण को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी।
उन्होंने चूका क्षेत्र को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने और शारदा कॉरिडोर को भव्य स्वरूप देने को कहा।
मुख्यमंत्री धामी ने DM मनीष कुमार को चंपावत को स्पिरिचुअल और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। ताकि क्षेत्र में पर्यटन, आर्थिकी और स्थानीय रोजगार को नया आयाम मिल सके।
मौजूद थे ये लोग:
BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, दर्जा मंत्री शंकर कोरंगा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, नगर पंचायत बनबसा की अध्यक्ष रेखा देवी, CM कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, आयुक्त दीपक रावत, DIG रिद्धिम अग्रवाल, जन संपर्क अधिकारी ITBP के IG संजय गुंज्याल, KMVN के MD विनीत तोमर, DM मनीष कुमार, पिथौरागढ़ के DM विनोद गोस्वामी, SP अजय गणपति, KMVN के GM विजयनाथ शुक्ल, SDM आकाश जोशी आदि।




