CM धामी आत्मनिर्भर भारत अभियान में लेंगे हिस्सा

चंपावत GGIC में 15 अक्टूबर को होगा आत्मनिर्भर भारत अभियान 16 अक्टूबर को टनकपुर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे CM
BJP ने चंपावत और टनकपुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान की तैयारियों पर मंथन किया
देवभूमि टुडे
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत में 15 अक्टूबर को होने वाले आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में शिरकत करेंगे। आज रविवार को टनकपुर और चंपावत में पार्टी ने बैठक कर सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने बताया कि चंपावत GGIC के सभागार में15 अक्टूबर को होने वाले चंपावत विधानसभा क्षेत्र के आत्मनिर्भर भारत अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन करेंगे। अभियान में संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता और पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। CM बाद में संभ्रांत लोगों और वरिष्ठ नागरिकों से भी संवाद करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री 16 अक्टूबर को टनकपुर के छीनीगोठ के शिव मंदिर के पास के मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। पहले यह कार्यक्रम रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर 8 अगस्त को होना था, जिसे धराली की आपदा की वजह से स्थगित कर दिया गया था। अ
चंपावत में हुई बैठक में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, हिमेश कलखुड़िया, ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख भुवन पांडेय, सभासद मणिप्रभा तिवारी, मोहन सिंह अधिकारी, प्रकाश पांडेय, कमलेश राय आदि कार्यकर्ताओं ने विचार मंथन किया। वही टनकपुर में हुई बैठक में जिला अध्यक्ष सामंत के अलावाजिला महामंत्री पूरन सिंह मेहरा, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद, रोहिताश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
लोहाघाट क्षेत्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान कल
लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र का आत्मनिर्भर भारत अभियान
लोहाघाट में कल 13 अक्टूबर को होगा। अभियान में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के चंपावत जिले के प्रभारी वीरेंद्र सिंह वल्दिया होंगे।

error: Content is protected !!