चंपावत के AMA तेज सिंह का चमोली स्थानांतरण

शासन ने जारी किया आदेश चमोली के कमलेश सिंह बिष्ट को चंपावत जिला पंचायत की कमान
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के जिला पंचायत के AMA (अपर मुख्य अधिकारी) तेज सिंह का स्थानांतरण हो गया है। पंचायतीराज विभाग के सचिव चंद्रेश कुमार के हस्ताक्षर से ये स्थानांतरण आदेश 8 अप्रैल को जारी किए गए हैं।
तेज सिंह को चंपावत से चमोली भेजा गया है। उन्होंने पिछले साल नवंबर में चंपावत का चार्ज लिया था। उनके स्थान पर कमलेश सिंह बिष्ट को चंपावत भेजा गया है। बिष्ट की इसी साल मार्च में अपर मुख्य अधिकारी के पद पर पदोन्नति हुई थी। जिला पंचायत पूर्णागिरि की मेला आयोजक संस्था है। मार्च से 15 जून तक सरकारी मेला संचालित होगा।

AMA तेज सिंह।
error: Content is protected !!