पंतनगर में सम्मानित हुए चंपावत के साहित्यकार

भूपेंद्र सिंह देव ताऊजी, आचार्य जीवन तिवारी, एडवोकेट बबीता जोशी, गौरव बंसल और नितिन देव को साहित्यिक योगदान के लिए सम्मान से नवाजा गया
देवभूमि टुडे
पंतनगर/चंपावत। अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास द्वारा आयोजित साहित्यिक समारोह में चंपावत जिले के 5 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। पंतनगर गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में हुए कार्यक्रम में साहित्यिक योगदान के लिए भूपेंद्र सिंह देव ताऊजी, आचार्य जीवन तिवारी, एडवोकेट बबीता जोशी, गौरव बंसल और नितिन देव को सम्मान से नवाजा गया। साथ ही जिले के एक प्रतिष्ठित शिक्षक दौलत सिंह कुंवर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलवंत सिंह जानी ने साहित्यकारों को सम्मान से नवाजा। समारोह में सम्मानित साहित्यकारों ने संघ साहित्य समग्र चिंतन प्रवाह विषय पर शोध एवं साहित्यिक प्रस्तुतियां भी दी गई। आयोजन में चंपावत जिले के साहित्यकारों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता दिखाने का मौका मिला।

error: Content is protected !!