
चंपावत के क्वैराला घाटी के निवासी नामी ज्योतिषाचार्य पंडित चिंतामणि जोशी का 85 वर्ष की उम्र में हल्द्वानी में हुआ निधन
देवभूमि टुडे
चंपावत/हल्द्वानी। नामी ज्योतिषाचार्य वैदिक कर्मकांडी पंडित चिंतामणि जोशी का निधन हो गया। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य, कुमाऊंनी साहित्यकार और समाजसेवी प्रकाश जोशी शूल के पिता पंडित जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। 85 वर्षीय ज्योतिषाचार्य का कल 24 जुलाई को हल्द्वानी में निधन हुआ। जहां वे पिछले कुछ समय से अपने छोटे पुत्र दीपक जोशी के साथ थे।
हल्द्वानी के रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। चंपावत के क्वैराला घाटी के निवासी नामी ज्योतिष पंडित जोशी के निधन पर साहित्यकार, सामाजिक संगठन ने शोक जताया है। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिला बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष सुधीर शाह, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी जनार्दन चिल्कोटी, राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक, भेषज संघ के संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा, साहित्यकार डॉक्टर भुवन चंद जोशी, डॉक्टर तिलक राज जोशी, डॉक्टर कीर्ति बल्लभ सक्टा, सुभाष जोशी, प्रवक्ता सामश्रवा आर्य, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय, सतीश जोशी सत्तू, योगेश जोशी, गणेश पांडेय, विनोद चतुर्वेदी, कैलाश पांडेय, गिरीश सिंह बिष्ट, ललित मोहन जोशी आदि ने शोक जताया।

