हाई काकड़ी झीले मां नूंन पीसो सिलै मां मोहना…

चंपावत का 3 दिन दशहरा महोत्सव संपन्न
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के रामलीला मंच नागनाथ में श्री आदर्श राम सेवा समिति मल्लीहाट द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। समापन से पूर्व असत्य व अन्याय के प्रतीक दशानन का पुतला फूंका गया। बृहस्पतिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, सी-हॉक ग्रुप के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी ने किया। उन्होंने समिति के प्रयासों की सरहाना करते हुए कहा कि महोत्सव कराकर कलाकारों को मंच प्रदान करने का काम किया गया। आयोजन के जरिए सभी लोगों को एक मंच पर लाने का काम किया है।
बाद में बृहस्पतिवार रात तक स्टार नाइट का आयोजन हुआ। लोक गायक माया उपाध्याय ने एक से बढ़कर एक कुमाऊंनी गाने प्रस्तुत किए। उन्होंने-हाई काकड़ी झीले मां नूंन पीसो सिलै मां मोहना, क्रीम पाउडर, गोरि मुखड़ी दिलमा, पहली मुलाकात-गानों पर दर्शकों ने भी खूब ठुमके लगाए। नव हिमालय योग कला समिति के कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। महोत्सव के दूसरे दिन चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, SDM अनुराग आर्य सहित कई अतिथियों का स्वागत किया गया। 2 अक्टूबर को संपन्न हुआ तीन दिनी महोत्सव में श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष भगवत शरण राय, उपाध्यक्ष कुलदीप वर्मा, अशोक वर्मा, सनी वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, BJP जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, कैलाश अधिकारी, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, सूरज प्रहरी, सुधीर साह, नीरज जोशी, भानु तड़ागी सहित तमाम लोगों ने सफल बनाने में सहयोग दिया।

error: Content is protected !!