जिला पंचायत सीटें 12, दावेदार 46…देखें List

चंपावत जिले में कुल 14 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस,
3 सीट में निर्विरोध निर्वाचन, सबसे ज्यादा 8 प्रत्याशी जनकांडे सीट पर, 5 सीटों पर सीधा मुकाबला
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिला पंचायत की 12 सीटों के लिए मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 46 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 8 प्रत्याशी जनकांडे सीट पर हैं। जबकि 5 (भंडारबोरा, बिरगुल, पाटन-पाटनी, राइकोट कुंवर और गरसाड़ी) सीटों पर सीधा मुकाबला है।
आज 11 जुलाई को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। नारायण सिंह, ललित राज, पूजा, प्रभा देवी, ममता मौनी, केशर सिंह, घनश्याम सिंह, निर्मल, विनोद कुमार, हयात सिंह, पंकज जोशी, दीपक टम्टा, पवन राम और कमला देवी ने नाम वापस लिए।
वहीं 3 सीटों में एक-एक प्रत्याशी होने से मतदान की नौबत नहीं है। राईकोट कुंवर से मनीषा कालाकोटी, मटियानी से पुष्कर राम और कानीकोट से आशा अधिकारी निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बन गए हैं। लोहाघाट और पाटी में मतदान 24 जुलाई को, जबकि चंपावत व बाराकोट में वोटिंग 28 जुलाई को होगी। वोटों की गिनती 31 जुलाई को होगी।
चंपावत जिला पंचायत सीट और प्रत्याशी:
फर्तोला: तनुजा महर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीवान सिंह अधिकारी, BJP समर्थित प्रकाश सिंह मेहता, मनोज सिंह बिष्ट, योगेश जोशी और सोनू।
जनकांडे:अशोक सिंह महर, आशा, कविराज मौनी,नीतू मौनी, वीरेंद्र सिंह, BJP समर्थित सुरेंद्र बोहरा, सोनू सिंह और हिमेश कलखुड़िया।
गरसाड़ी: BJP समर्थित आनंद सिंह अधिकारी और दीपक जोशी।
खरही: निर्मला जोशी, पुष्पा देवी, बबीता गड़कोटी, मंजू देवी, सोनू बोहरा और BJP समर्थित संगीता।
बिरगुल: BJP समर्थित निर्मला महराना और अनीता महर।
टनकपुर: आयशा, अंजलि आर्य, किरन देवी और BJP समर्थित पुष्पा विश्वकर्मा।
भजनपुर: रेनु चंद, BJP समर्थित सरस्वती चंद, और सुनीता।
धूरा: अनीता भट्ट, पूूजा भट्ट, ममता देवी और हिमानी बोहरा।
शक्तिपुरबुंगा: कृष्णानंद जोशी, चंदर सिंह, दिनेश चौड़ाकोटी, BJP समर्थित मनमोहन सिंह बोरा और मनीष महर।
भंडारबोरा:अशोक सिंह महर और BJP समर्थित शैलेश जोशी।
पाटन-पाटनी: BJP समर्थित सुनीता जोशी और सुष्मिता फर्त्याल।
राईकोट कुंवर: BJP समर्थित अनीता प्रथोली और पूर्व ब्लॉक प्रमुख उषा नलवा।

error: Content is protected !!