
लोहाघाट विकासखंड के पाटन पाटनी जिला पंचायत सीट में BJP समर्थित सुनीता जोशी को सुष्मिता फर्त्याल पर 2 हजार से अधिक की निर्णायक बढ़त
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिला पंचायत की सबसे हाई प्रोफाइल सीट लोहाघाट विकासखंड की पाटन पाटनी सीट में बड़ा उल्टफेर हुआ है। इस सीट से लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की बेटी सुष्मिता फर्त्याल चुनाव हार गई हैं। अभी नतीजे की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, दोनों प्रत्याशियों के बीच वोटों का जो फर्क है उससे सुनीता जोशी की जीत एकदम तय है। अब सिर्फ 2( चिड़ियाढूंगा व रायकोट महर) बूथों की गिनती बाकी है, लेकिन सुनीता जोशी को निर्णायक बढ़त मिली है। वे करीब 2000 वोटों से आगे हैं। सीधे मुकाबले वाली इस सीट में उन्हें भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी सचिन जोशी की पत्नी सुनीता जोशी की ये बड़ी जीत है। इस जीत के साथ सचिन जोशी ने 2014 में मिली हार का हिसाब चुकता कर दिया। वर्ष 2014 के जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सचिन जोशी की मां को पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल की पत्नी सुषमा फर्त्याल ने बड़े अंतर से पराजित किया था।

