रैनबसेरे के उपयोग पर अब देने होंगे 50 रुपये

चंपावत नगर पालिका बोर्ड की बैठक
समस्याओं का समयबद्ध तरीके से हो समाधान: अध्यक्ष प्रेमा पांडेय
सड़क, सफाई, पथ प्रकाश सहित कई बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर हुई चर्चा
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत नगर पालिका के रैनबसेरा के उपयोग के लिए अब शुल्क देना होगा। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय की अध्यक्षता में 21 जून को हुई बोर्ड बैठक में ये निर्णय लिया गया। कहा गया कि इसके उपयोग के लिए एक व्यक्ति को 50 रुपये देने होंगे। ये राशि रैनबसेरा के रोजमर्रा के खर्च में इस्तेमाल में आएगी। अलबत्ता मानसूनी सीजन में आपदा से प्रभावित अथवा रोड बंद होने पर फंसे लोगों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा।
बैठक में चंपावत में व्यवसाय करने वाले श्रमिक और ठेकेदारों के लिए नियमावली बनाने पर चर्चा की गई। तय किया गया कि श्रम विभाग और व्यापारियों से वार्ता करने के बाद इस पर एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। बैठक में सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, पथ प्रकाश सहित शहर की कई बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर विचार मंथन हुआ। अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने सभासदों की समस्याओं के समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, दिनेश बर्दोला, गौरव कलौनी, रोहित बिष्ट, गीता अधिकारी, बबीता प्रहरी और नंदन तड़ागी मौजूद थे। बोर्ड बैठक के बाद नवागत अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

error: Content is protected !!