

एक साल से खाली थी चंपावत DSO की कुर्सी
प्रियंका भट्ट ने चंपावत में जिला पूर्ति अधिकारी के रूप में संभाला कार्यभार
देवभूमि टुडे
चंपावत। करीब एक साल तक रिक्त रहे डीएसओ (जिला पूर्ति अधिकारी) की कुर्सी भर गई है। प्रियंका भट्ट चंपावत की नई डीएसओ होंगी। उन्होंने आज इस पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। चंपावत जिले को दूसरी बार महिला डीएसओ मिली है। उनसे पहले शिल्पी शुक्ला अप्रैल 2020 तक इस पद पर रह चुकी हैं।
उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग की वर्ष 2022 बैच की अधिकारी प्रियंका भट्ट अब तक मुख्यालय में तैनात थीं। अब उन्हें चंपावत के जिला पूर्ति विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अल्मोड़ा जिले से ताल्लुक रखने वालीं प्रियंका भट्ट का विभागीय अधिकारी-कार्मिकों ने स्वागत किया। अब तक चंपावत जिले का जिम्मा प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी मनोज साह संभाल रहे थे। प्रियंका भट्ट ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुलभ बनाने की है। साथ ही सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की E-POS मशीन की दिक्कत, भाड़े और अन्य मांगों पर कार्रवाई की जाएगी।

