

80 वर्षीय नारायण सिंह तड़ागी का चंपावत जिले के निर्माण में चले आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिला विकास संघर्ष समिति के वरिष्ठ नेता नारायण सिंह तड़ागी का निधन हो गया। चंपावत जिले के निर्माण में चले आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
80 वर्षीय तड़ागी पिछले कुछ समय से बीमार थे। 27 मई को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लोहाघाट अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार कल 28 मई को होगा।
तड़ागी के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने दुख जताया। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, लोहाघाट के पूर्व MLA पूरन सिंह फर्त्याल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. महेश ढेक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद सिंह बोहरा, मंदीप ढेक, चंपावत जिला विकास एवं संघर्ष समिति के संयोजक बसंत सिंह तड़ागी, हरेंद्र सिंह बोहरा, अचिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष पत्रकार दिनेश चंद्र पांडेय, व्यापार मंडल संगठन के पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, कमलेश राय, पूर्व सभासद भगवत सरण राय सहित कई लोगों ने निधन पर शोक जताया है।

