ब्लॉक प्रमुख चुनाव…2 सीटों में BJP और 1 में निर्दलीय को मिली जीत

लोहाघाट में महेंद्र सिंह ढेक, बाराकोट में सीमा आर्या और पाटी में शंकर सिंह अधिकारी के हाथ आई कमान
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले की तीन क्षेत्र पंचायतों के लिए हुए चुनाव में दो में BJP का परचम फहरा है। वहीं पाटी क्षेत्र पंचायत के प्रमुख की कुर्सी पर लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे शंकर सिंह अधिकारी काबिज हुए हैं। जीत के बाद विजेताओं और उनके समर्थकों ने जश्र मनाया। इससे पूर्व सुबह 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक तीनों क्षेत्र पंचायत में बने बूथों में वोटिंग हुई। इन तीनों ब्लॉकों में कुल 94 वोट थे। इन वोटरों ने ब्लॉक प्रमुख के अलावा ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए मतदान किया। सुरक्षा का तगड़ा बंदोबस्त था। वहीं चंपावत क्षेत्र पंचायत में पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।
34 सदस्यीय लोहाघाट क्षेत्र पंचायत में प्रमुख पद के लिए BJP अधिकृत प्रत्याशी महेंद्र सिंह ढेक ने अंकिता बोरा को 2 वोटों से हराया। ढेक को 18, जबकि अंकिता को 16 मत मिले। सबसे छोटी 20 सदस्यीय बाराकोट क्षेत्र पंचायत में BJP की सीमा आर्या ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता विश्वकर्मा को 11 वोटों से शिकस्त दी। विजेता प्रत्याशी को 15 और सुनीता को महज 4 वोट मिले। जबकि 40 सदस्यीय पाटी क्षेत्र पंचायत में निर्दलीय शंकर सिंह अधिकारी ने भाजपा अधिकृत प्रत्याशी प्रकाश सिंह बिष्ट को 32 वोटों से हराया। अधिकारी को 36 और प्रकाश को 4 वोट मिले। तीनों क्षेत्र पंचायत समितियों में निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया और विजयी प्रमाणपत्र दिया।
चंपावत जिले के नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख और उप प्रमुख:
लोहाघाट
ब्लॉक:
क्षेत्र पंचायत प्रमुख: भाजपा अधिकृत महेंद्र सिंह ढेक
ज्येष्ठ उप प्रमुख: किशोर सिंह रावत।
कनिष्ठ उप प्रमुख: प्रकाश चंद्र।
पाटी ब्लॉक:
क्षेत्र पंचायत प्रमुख: निर्दलीय शंकर सिंह अधिकारी
ज्येष्ठ उप प्रमुख: खड़क सिंह
कनिष्ठ उप प्रमुख: नेहा बगौटी
बाराकोट ब्लॉक: प्रमुख भाजपा अधिकृत सीमा आर्या
ज्येष्ठ उप प्रमुख: दरबान सिंह
कनिष्ठ उप प्रमुख: ईश्वरी देवी
चंपावत ब्लॉक (सभी निर्विरोध):
क्षेत्र पंचायत प्रमुख: भाजपा समर्थित अंचला बोरा
ज्येष्ठ उप प्रमुख: भुवन चंद्र पांडेय
कनिष्ठ उप प्रमुख: मनोज जोशी

लोहाघाट के नव निर्वाचित प्रमुख महेंद्र ढेक, बाराकोट की सीमा आर्या और पाटी के प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी। (बाएं से दाएं)
error: Content is protected !!