
चंपावत के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता थे विवेकानंद बिष्ट
शुरुआती कुछ साल उनके भवन में संचालित हुआ था चंपावत का राजकीय डिग्री कॉलेज
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत नगर पालिका के सभासद रोहित बिष्ट के पिता विवेकानंद बिष्ट का निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार थे। वे अपने पीछे भरापूर परिवार छोड़ गए हैं। 65 वर्षीय विवेकानंद बिष्ट क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं में से एक थे। मल्लीहाट में उनके ही भवन में करीब 3 साल तक चंपावत के राजकीय डिग्री कॉलेज का संचालन हुआ था। इसके अलावा क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों में भी वे बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी करते थे। 12 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय शमशान घाट में किया गया। निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया है।
उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व चेयरमैन विजय वर्मभा, BJP प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, सी-हॉक के चेयरमैन नरेंद्र लडवाल, BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, प्रमुख दवा विक्रेता हरीश खर्कवाल, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश खर्कवाल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, महामंत्री कमलेश राय, चंपावत के अध्यक्ष विकास साह, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ सक्टा, बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष सुधीर साह, सभासद प्रेमा चिलकोटी, सनी वर्मा, पूर्व सभासद भगवत सरण राय, सूरज प्रहरी, वरिष्ठ पत्रकार व अचिन्हित राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र पांडेय, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोक जताया है।


