श्रद्धांजलि…पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक

चंपावत जिले में दी गई श्रद्धांजलि
आर्थिक सुधारों के जनक थे डॉ. मनमोहन सिंह
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर/लोहाघाट। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर चंपावत जिले में शोक की लहर है। कांग्रेस ने 27 दिसंबर को जिलेभर में शोक जताया। टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. सिंह के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री न केवल देश में आर्थिक सुधारों के जनक थे, बल्कि उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में विकास को नए आयाम प्रदान किए। शोक सभा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश राम, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद बडेला, सतीश पांडेय, कमल पंत, गजेंद्र पाल, संजय अग्रवाल, आशिफ , रूपेश, राहुल कुमार, शैलेंद्र नाथ, रविंद्रनाथ, चंदन बिष्ट, पान सिंह रावत, बची सिंह आदि मौजूद थे।
चंपावत में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत और अन्य कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। यहां जिला महामंत्री (संगठन) एडवोकेट निर्मल तड़ागी, जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, उपाध्यक्ष बालादत्त थ्वाल, जिला सचिव प्रकाश बोहरा, नगर अध्यक्ष सौरभ शाह, हरीश उप्रेती, मुरलीधर जोशी, उपाध्यक्ष विवेकानंद जोशी, पूर्व सभासद नरेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, रमेश जोशी, लीलामणि भट्ट, विवेकानंद बिष्ट, मुकेश कुमार, कमल भंडारी, मोहन सिंह बडोला, जगदीश चंद्र आदि ने श्रद्धांजलि दी। वहीं लोहाघाट में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी सहित तमाम कांग्रेस नेताओं ने शोक जताया। भारत के पूर्वं प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कल 26 दिसंबर की रात दिल्ली के AIIMS में अंतिम सांस ली। डॉ. मनमोहन सिंह 10 साल ( 2004 से 2014 तक) तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

Ad debug output

The ad is displayed on the page

current post: श्रद्धांजलि...पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक, ID: 29131

Ad: जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी (43143)
Placement: After Content (after-content)





Find solutions in the manual
Ad debug output

The ad is displayed on the page

current post: श्रद्धांजलि...पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस ने जताया शोक, ID: 29131

Ad: जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी (43143)
Ad Group: Bottom Ad 1 (26)
Placement: Bottom Ad 1 (bottom-ad-1)





Find solutions in the manual
error: Content is protected !!