
बाराकोट व लोहाघाट में BJP भारी, जबकि पाटी में विधायक अधिकारी के बेटे की स्थिति बेहतर
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के 3 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के चुनाव आज 14 अगस्त को होंगे। मतदान पूर्वाह 10 बजे से शुरू होकर अपराह 3 बजे तक चलेगा। इन तीनों ब्लॉकों में कुल 94 वोटर हैं, जो प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख व कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए मतदान करेंगे। वहीं सबसे बड़े ब्लॉक चंपावत में प्रमुख व दोनों उप प्रमुख निर्विरोध रूप से चुने जा चुके हैं।
DM मनीष कुमार ने बताया कि निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं SP अजय गणपति का कहना है कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पाटी और लोहाघाट व बाराकोट में पुलिस क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बंदोबस्त किया गया है। मतदान के बाद आज ही शाम को वोटों की गिनती भी हो जाएगी। अब तक के सियासी समीकरणों से इस बात के आसार हैं कि बाराकोट और लोहाघाट में BJP मजबूत स्थिति में हैं। जबकि पाटी में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे शंकर सिंह अधिकारी मजबूत है।
लोहाघाट ब्लॉक:
क्षेत्र पंचायत प्रमुख: भाजपा अधिकृत महेंद्र सिंह ढेक और अंकिता।
ज्येष्ठ उप प्रमुख: किशोर सिंह रावत और प्रकाश सिंह।
कनिष्ठ उप प्रमुख: प्रकाश चंद्र और सोबन सिंह।
पाटी ब्लॉक:
क्षेत्र पंचायत प्रमुख: शंकर सिंह अधिकारी और भाजपा अधिकृत प्रकाश सिंह बिष्ट।
ज्येष्ठ उप प्रमुख: खड़क सिंह और महेंद्र राम।
कनिष्ठ उप प्रमुख: चंपा देवी, नेहा बगौटी और ईश्वरी देवी।
बाराकोट ब्लॉक:
प्रमुख भाजपा अधिकृत सीमा आर्या और सुनीता विश्वकर्मा।
ज्येष्ठ उप प्रमुख: दरबान सिंह और देवेंद्र सिंह बोहरा।
कनिष्ठ उप प्रमुख: केशवी देवी और कमला।
चंपावत ब्लॉक:
क्षेत्र पंचायत प्रमुख: भाजपा समर्थित अंचला बोरा (निर्विरोध)
ज्येष्ठ उप प्रमुख: भुवन चंद्र पांडेय (निर्विरोध)
कनिष्ठ उप प्रमुख: मनोज जोशी (निर्विरोध)

