
चंपावत नगर पालिका की कार्रवाई
देवभूमि टुडे
चंपावत। नगर पालिका ने विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 20 दुकानदारों का चालान किया है। साथ ही 9 हजार रुपये का राजस्व भी वसूला गया।
पालिका के अधिशासी अधिकारी भारत त्रिपाठी के मुताबिक चंपावत के नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण, पॉलीथीन के प्रयोग, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने साहित शहर की व्यवस्था को प्रभाविति करने वालों के खिलाफ आज 29 अक्टूबर को अभियान चलाया गया। इस अभियान में विभिन्न नियमों के विरुद्ध कार्य करने पर 20 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही इसमें 9 हजार रुपये का राजस्व भी वसूला गया। चालानी कार्रवाई में करने वाली नगर पालिका की टीम में प्रकाश गिरी, ललित मोहन पुनेठा, पवन पांडेय, सूरज पुनेठा और प्रकाश नाथ गोस्वामी शामिल थे।







