छड़ी यात्रा…सनातन, संस्कृति, समृद्धि, समरसता के साथ समग्र विकास

चंपावत में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी के कार्यालय पर पहुंचने पर हुआ स्वागत
जूना अखाड़े के अध्यक्ष 1008 स्वामी वीरेंद्रनंद महाराज के नेतृत्व में 3 अक्टूबर से निकाली जा रही है 25 दिनी छड़ी यात्रा
देवभूमि टुडे
चंपावत। जूना अखाड़े के अध्यक्ष महामंडलेश्वर1008 स्वामी वीरेंद्रानंद जी महाराज ने कहा कि छड़ी यात्रा के जरिए समाज में सनातन, संस्कृति, समृद्धि, समरसता को प्रकाशवान किया जाएगा। 3 अक्टूबर को माया देवी बागेश्वर से शुरू जूना अखाड़ा की छड़ी यात्रा के आज 23 अक्टूबर को चंपावत पहुंचने पर उन्होंने कहा कि यह यात्रा धर्म, अध्यात्म के साथ ही विकास को भी विस्तार देने में मददगार होगी। 25 दिन की यह यात्रा प्रदेश के सभी 13 जिलों से होकर गुजरेगी। कहा कि पलायन को रोकने के लिए विकास जरूरी है और यह यात्रा विकास की स्थानीय जरूरतों को सरकार को बताएगी। इस यात्रा का समापन 27 अक्टूबर को हरिद्वार के माया देवी मंदिर में होगा।
3 हजार वर्षों से चल रही आदि गुरु शंकराचार्य की पवित्र छड़ी यात्रा को दुबारा 2019 से शुरू हुई। तबसे यह सातवीं सालाना यात्रा है। इससे पूर्व यात्रा के यहां तिवारी होटल में पहुंचने पर विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने यात्रा में आए संतों का स्वागत किया। संतों ने तमाम लोगों को आशीर्वाद दिया। छड़ी यात्रा में महामंडलेश्वर स्वामी मोहनानंद यति, महानंद हर गिरि महाराज, महंत शंकर गिरि महाराज, छड़ी महंत आकाश गिरि महाराज, महंत पंकज गिरि, महंत पशुपति गिरि, महंत रतन गिरि, महंत सुनंदा सरस्वती सहित कुल 80 संत हिस्सा ले रहे हैं।

error: Content is protected !!