CDO डॉ. खाती ने चार्ज लिया…रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित होकर आए

चंपावत के सीडीओ संजय कुमार सिंह पौड़ी में संयुक्त विकास आयुक्त पद पर भेजे गए
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत के नए सीडीओ (मुख्य विकास अधिकारी) डॉ. गणेश सिंह खाती ने आज कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें रुद्रप्रयाग के मुख्य विकास अधिकारी खाती को चंपावत भेजा गया है। जबकि चंपावत के सीडीओ संजय कुमार सिंह को ग्राम्य विकास विभाग पौड़ी में संयुक्त विकास आयुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है। सितंबर 1997 में जिला बने चंपावत के वे 19वें सीडीओ हैं।
प्रांतीय विकास सेवा के अधिकारी डॉ. खाती ने कहा कि विभिन्न ग्रामीण योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के साथ विकास योजनाओं के कारगर क्रियांवयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह दिगारी, चंपावत के BDO कवींद्र रावत, लोहाघाट के अशोक अधिकारी, बाराकोट की BDO मोनिका पाल सहित ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी-कार्मिकों ने उनका स्वागत किया। चार्ज लेने के बाद डॉ. खाती ने डीएम नवनीत पांडे से मुलाकात की।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती।
error: Content is protected !!