
लोहाघाट में आत्मनिर्भर भारत अभियान
कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र भरकर जताई प्रतिबद्धता
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। भाजपा के चंपावत जिले के प्रभारी वीरेंद्र ङ्क्षसह वल्दिया ने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारतÓ और ‘स्वदेशी अपनाओÓ का सिद्धांत देश की तरक्की को रफ्तार देगा। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता और जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा के संचालन में आज लोहाघाट के जवाहर पार्क में 13 अक्टूबर को हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता वल्दिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान से देश की आर्थिक मजबूती सुनिश्चित होगी।
उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर जोर देते हुए कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर हम न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएंगे, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान भी मजबूत करेंगे। कार्यकर्ताओं को ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों को स्वदेशी अपनाने और आर्थिक स्वावलंबन के महत्व के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी में ही आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना निहित है। कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प पत्र भरकर प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री निर्मल माहरा, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर, सचिन जोशी, कैलाश पांडेय, आरएस देव, ज्योति राय, अंचला बोहरा, नरेश करायत, चंद्रशेखर बगौली, राकेश बोहरा, देवेंद्र पाटनी, जगदीश जोशी, मनीष जुकरिया, जगदीश बोहरा, राजू अधिकारी, महेश बोहरा आदि कार्यकर्ता शामिल थे।



