BJP के दोनों महामंत्रियों को फिर से जिम्मा…नई जिला कार्यकारिणी का ऐलान

मुकेश कलखुड़िया और पूरन सिंह मेहरा लगातार दूसरी बार BIP के चंपावत जिले के महामंत्री बने
जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने जारी की जिला कार्यकारिणी की सूची
देवभूमि टुडे
चंपावत। भाजपा की चंपावत जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। नई कार्यकारिणी में भी दोनों निवर्तमान जिला महामंत्रियों को फिर से यही दायित्व दिया गया है। चंपावत के पर्वतीय क्षेत्र से मुकेश कलखुड़िया और मैदानी क्षेत्र टनकपुर से पूरन सिंह मेहरा को फिर से जिला महामंत्री बनाया गया है। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के हस्ताक्षर से ये सूची जारी हुई है। जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष के अलावा 21 और पदाधिकारी बनाए गए हैं।
कैलाश पांडेय, प्रकाश चंद्र पांडेय, राजू अधिकारी, हरीश पांडेय, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट और कैलाश अधिकारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सभासद प्रेमा चिलकोटी, महेश बोहरा, शंकर रामसत्संग गोयल माया भट्ट और हंसा जोशी को जिला मंत्री, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शाह को कोषाध्यक्ष, प्रकाश बोहरा जिला कार्यालय मंत्री, विजय कुमार जिला सह कार्यालय मंत्री, भुवन भट्ट जिला मीडिया संयोजक, बलवंत गिरी जिला IT संयोजक, सौरभ गुप्ता जिला सोशल मीडिया संयोजक और नरेंद्र सिंह धामी जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बनाए गए है।

जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया व पूरन सिंह मेहरा।
error: Content is protected !!