BJP की पहचान है राष्ट्र प्रथम…विचारधारा से नहीं किया कभी समझौता:श्याम पांडेय

चंपावत में BJP के 46वें स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रम
जनसंघ से लेकर भाजपा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विचारधारा की जानकारी दी
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि पार्टी लंबे व लगातार संघर्ष और कार्यकर्ताओं की मेहनत के बलबूते आज वट वृक्ष के रूप में है। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पांडेय ने कहा कि राष्ट्र प्रथम को धुरी मानने वाली भाजपा ने कभी विचारधारा और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को सशक्त बनाने के लिए काम करने का आह्वान किया। पांडेय ने जनसंघ से लेकर भाजपा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विचारधारा की जानकारी दी।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुए स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा गया कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार की बदौलत आज विकास कार्यों की रफ्तार में असाधारण रूप से तेजी आई है। जिन उद्देयों के लिए भाजपा का गठन हुआ, उसी पर संगठन कार्य कर रहा है। कहा कि जनसंघ के संस्थापक स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखजी, एकात्म मानवतावाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय और भाजपा के पहले अध्यक्ष पूर्व पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने जिन राष्ट्रवादी सिद्धांतों के साथ संगठन का गठन किया था, भाजपा उसी के अनुरूप देशहित में निर्णय लेकर आगे बढ़ रही है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण और समान नागरिक संहिता भाजपा के तीन कोर मुद्दे थे। इनमें से दो पूरे हो चुके हैं और उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता भी लागू हो चुकी है।
इससे पूर्व भाजपा संगठन की जानकारी व सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। पार्टी के निवर्तमान जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिय़ा के संचालन में हुए कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, चंपावत नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, हर गोविंद बोहरा, क्षेत्र पंचायत की प्रशासक रेखा देवी, भाजपा चंपावत मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, सभासद प्रेमा चिलकोटी, नंदन तड़ागी, रोहित बिष्ट, कैलाश अधिकारी, भावना चिलकोटी, जगदीश अधिकारी, भावना सेठी, प्रकाश पांडेय, जगदीश पनेरू, एमसी जोशी, आनंद अधिकारी, वरिष्ठ नेता एनडी गड़कोटी, व्यापार संघ अध्यक्ष विकास साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

error: Content is protected !!