


लोहाघाट में भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन
पांच वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। भाजपा के जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के ताकत से ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 8 अप्रैल को लोहाघाट के पालिका सभागार में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता वल्दिया ने कार्यकर्ताओं से निष्ठा के साथ पार्टी के लिए सक्रिय रहने का आह्वान किया। जिला प्रभारी ने बूथ स्तर तक मजबूत संगठन खड़ा करने, जनसंपर्क अभियान चलाने, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की असल ताकात बताया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता आरडी चौथिया, टीका सिंह बोहरा, चंद्रशेखर बगौली, महेश सिंह बोहरा और पान सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंडल अध्यक्ष गिरीश कुंवर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत की प्रशासक ज्योति राय, पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा, लोहाघाट क्षेत्र पंचायत की प्रशासक नेहा ढेक, बाराकोट की प्रशासक विनीता फर्त्याल, पाटी की प्रशासक सुमनलता, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, हरगोविंद बोहरा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, देवेंद्र पाटनी, जगदीश जोशी, बब्लू देव, राकेश बोहरा, जगदीश बोहरा, बसंत गिरी, सूरज कुमार, श्याम सिंह, नरेश फर्त्याल, लोहित खोलिया, राजू अधिकारी, राजू गड़कोटी, जीवन गहतोड़ी, अजय बिष्ट अर्जुन मेहरा, राजू बिष्ट, दीपक जोशी, शेखर जोशी, चंद्रकला मेहरा आदि मौजूद थे।



