

PM मोदी और CM धामी की जोड़ी के नेतृत्व में हो रहा उत्तराखंड का समग्र विकास : बंशीधर भगत
ऑपरेशन सिंदूर को बताया भारत की सेना के शौर्य और साहस का प्रतीक
पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत और रोहिताश अग्रवाल के आवास में मुलाकात भी की
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। भाजपा के उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री और कालाढूंगी के मौजूदा विधायक बंशीधर भगत के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मई माह के अंतिम रविवार को PM नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने टनकपुर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि PM मोदी और CM धामी की जोड़ी उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है।
BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, रोहिताश आगवाल, OBC मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि प्रजापति आदि ने माल्यार्पण किया। बंशीधर भगत ने कार्यकर्तओं को एकजुटता के साथ PM मोदी एवं CM पुष्कर सिंह धामी के विजन को मजबूत करने की अपील की। बाद में पार्टी के वरिष्ठ नेता रोहिताश अग्रवाल के आवास में भगत और कार्यकर्ताओं ने PM मोदी के ‘मन की बात’ सुनी। कहा कि कई वर्षों से लंबित जमरानी बांध परियोजना जिसके लिए उन्होंने स्वयं हल्द्वानी की जनता को साथ लेकर आंदोलन किए, वह आज जनता को समर्पित होने जा रही है। टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का सर्वे अंतिम चरण में है। ऑल वेदर रोड टनकपुर से लेकर धारचूला मुनस्यारी तक लोगों को सुविधा दे रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना के शौर्य और साहस को प्रदर्शित कर रहा है। पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस कार्यक्रम में देश के आम नागरिक भाग ले रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता इसमें भी राजनीति देख रहे हैं। भगत पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज सिंह कठायत के यहां भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पूर्व मंडल महामंत्री शशांक गोयल, मुकेश जोशी, कुमुद जोशी, हरीश हैसियत, शैलेंद्र सिंह, हरीश कलौनी, हंसा जोशी, उर्मिला चंद, दिनेश प्रजापति, धर्मपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।




