

आपात काल में जेल गए चंपावत जिले के चार नेताओं के परिजनों का BJP ने किया सम्मान
कांग्रेस ने लोकतंत्र का नहीं किया सम्मान: सुरेश जोशी
देवभूमि टुडे
चंपावत। आपात काल को आज 25 जून को 5 दशक पूरे हो गए हैं। इस मौके पर BJP ने यहां पार्टी के जिला कार्यालय में काला दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम मेंं आपातकाल (25 जून 1975 से 21 मार्च 1977) के दौरान जेल गए सत्याग्रहियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। चंपावत जिले से जेल गए चार सत्याग्रहियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता Bjp के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि 25 जून 1975 को लगा आपात काल लोकतंत्र की हत्या का दिन था। कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र, संविधान, मानवाधिकारों को रौंदते हुए जुल्म ढहाए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने लोकतंत्र का कभी सम्मान नहीं किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहर, चंपावत के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्माल, बाराकोट की पूर्व प्रमुख विनीता फर्त्याल, चंपावत नगर मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, चंपावत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिनवाल, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, नंदन तड़ागी, राज्य आंदोलनकारी हरगोविंद बोहरा, राजू गड़कोटी, सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन बोहरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सनी वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, सूरज प्रहरी, गिरीश कुंवर, कैलाश बोहरा, महेश जोशी, पारस महर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
सम्मानित किए गए सत्याग्रहियों के परिजन:
आपात काल में जेल गए चंपावत जिले के चार नेताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। आपात काल ये चारों योद्धाओं ने उस दौर में लंबी जेल काटी। भाजपा के चंपावत जिले के पहले अध्यक्ष माधवानंद जोशी, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध विद्या भारती संस्था के प्रदेश निरीक्षक रहे सुरेश चंद्र पांडेय और समाजवादी आंदोलन से जुड़े रहे लक्ष्मी लाल वर्मा ने आपात काल के दौरान मीसा (आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम) बंदी रहे। कई तरह के जुल्मों का मुकाबला किया। आपात काल के चारों सेनानियों का निधन हो चुका है। आज आपात काल की बरसी के 50 साल पूरा होने पर उनके परिजन क्रमश: हितेश जोशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, प्रकाश पांडेय और सचिन वर्मा को सम्मानित किया गया।


