संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की 134वीं जयंती मनी

चंपावत जिले में कई जगह हुए कार्यक्रम
चंपावत में शोभायात्रा निकाली गई, लोहाघाट, टनकपुर सहित कई जगह हुए कार्यक्रम, चंपावत में कांग्रेस और टनकपुर में जिये पहाड़ समिति ने याद किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। संविधान के जनक, पहले कानून मंत्री और भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती चंपावत जिले में 14 अप्रैल को उल्लास से मनी। भाजपा और अन्य संगठनों ने चंपावत जीआईसी चौक से खर्ककार्की तक शोभायात्रा निकाली। खर्ककार्की में शिल्पकार सेवा समिति द्वारा बसंत राम की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्या ने दीप प्रज्वलित कर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने के साथ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाषण प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। समारोह में सेवानिवृत्त महेश राम, पूर्व प्रधानाचार्य गंगा राम, टीका राम, उजालू राम सहित कई अधिकारियों, कार्मिक व सामाजिक कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, चंपावत की क्षेत्र पंचायत प्रशासक रेखा देवी, बाराकोट की प्रशासक विनीता फर्त्याल, सभासद बबीता प्रहरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा सुनील पुनेठा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल, मुकुल किरन, मदन राम, कर्मचारी संगठन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार, सूरज प्रहरी, पुष्कर राम आर्या, राजू अटियाल, मुकेश कुमार, प्रकाश राम, महेश राम, हरी राम, नवीन रसीला, ललित प्रसाद आदि मौजूद थे। इससे पूर्व मोटर स्टेशन में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने संविधान निर्माण से लेकर समाज सुधार के लिए डॉ. आंबेडकर द्वारा किए गए योगदान का स्मरण किया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, सभासद रोहित बिष्ट, सूरज प्रहरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, कैलाश अधिकारी, आनंद अधिकारी, रमेश सिंह, महेश चंद्र, चंद्रकिशोर बोहरा आदि मौजूद थे। भाजपा कार्यालय में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर विचार गोष्ठी हुई। कांग्रेस के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की अध्यक्षता एवं निर्मल तड़ागी के संचालन में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एआईसीसी सदस्य निर्मला गहतोड़ी, पीसीसी के पूर्व सदस्य उमेश खर्कवाल, जिला प्रवक्ता अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी, प्रदेश महिला सचिव आशा देवी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश बोहरा, मुरलीधर जोशी, मोहित विंगराकोटी, बालादत्त थ्वाल, अब्दुल नाजीम, मुकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद, पवन कुमार, रमेश जोशी, राजेंद्र प्रसाद, मुकेश टम्टा, कमला मुरारी, हरिराम आदि मौजूद थे। इसके अलावा बामसेफ  सहित अन्य संगठनों ने भी आंबेडकर जयंती में कार्यक्रम किए। लोहाघाट सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर शोभा यात्राएं निकाली गईं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। बाराकोट ब्लॉक परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुए डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सार्कीटोला से लोहाघाट के विभिन्न मार्गों से रैली निकाली। पीजी कॉलेज, जीआईसी आंबेडकर छात्रावास में हुए कार्यक्रमों में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संविधान निर्माण में योगदान और सामाजिक न्याय, महिला अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों की जानकारी दी गई। डॉ. आंबेडकर के जीवन पर आधारित नाटक और भाषण प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्यात, वरिष्ठ नेता सतीश पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, मोहित पाठक भी शामिल हुए।
टनकपुर के इमलीपड़ाव में आंबेडकर पार्क में बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, दीपक पाठक, तुलसी कुंवर, किरन देवी, ममता यादव, अक्षत अग्रवाल, पूरन मेहरा, भीम रजवार आदि मौजूद थे। टनकपुर में जिये पहाड़ समिति के जिला समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी के नेतृत्व में वार्ड नंबर सात में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से बनाई गई। कहा कि बाबासाहेब ने भारतीय संविधान का निर्माण करने के साथ दलितों और शोषितों के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनकी शिक्षाएं, शिक्षा, संगठन और संघर्ष आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में सभासद चर्चित शर्मा, गोपाल बिष्ट, गोपाल सिंह, सचिन जुकरिया, करन सिंह, योगेश आर्या, राजेंद्र प्रसाद, हरि राम, शुभम सिंह आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!