गुणवत्तायुक्त शिक्षा आदर्श समाज की पहली सीढ़ी: उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय

राजकीय शिक्षक संघ का चंपावत में द्विवार्षिक अधिवेशन
शैक्षिक उन्नयन और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा भी हुई
कल होंगे शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि आदर्श समाज और विकसित राष्ट्र के लिए शिक्षा पहली सीढ़ी है। चंपावत जीजीआईसी में राजकीय शिक्षक संघ के दो दिनी अधिवेशन के उद्घाटन मौके पर 23 मई को मुख्य अतिथि पांडेय ने कहा कि सरकारी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर, अधिक गुणवत्तायुक्त और अधिक भरोसेमंद बनाने में शिक्षकों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सीहॉक के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल, मुख्य शिक्षाधिकारी एमएस बिष्ट, डीईओ पीएस जंगपांगी, भारत जोशी ने शिक्षा ने शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए सामूहिक पहल की जरूरत बताई। अधिवेशन के पहले सत्र में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इंटर में टनकपुर की शिखा शर्मा, लोहाघाट की भूमिका पांडेय, चंपावत के राजन सिंह बिष्ट, इंटर में पाटी के रोहित मथेला, बाराकोट के शुभम जोशी व चंपावत के दिनेश चंद्र भट्ट को पुरस्कृत किया गया।
शैक्षिक उन्नयन और शिक्षा की गुणवत्ता पर सार्वजनिक शिक्षा के अस्तित्व पर नीतिगत प्रभाव विषय पर हुई गोष्ठी में शिक्षकों ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए। योगिता पंत, राजेंद्र गड़कोटी, भुवन शंकर पांडेय, जगदीश अधिकारी आदि ने विचार रखे। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी की अध्यक्षता और जिला मंत्री इंदुवर जोशी व विक्रम सिंह फत्र्याल के संचालन में हुई हिमांशु मुरारी, रामेश देव, जगदीश सिंह तड़ागी, विनोद कुमार, जीवन ओली, सतीश पांडेय, प्रकाश तड़ागी, घनश्याम भट्ट, कमल भट्ट, संजय भट्ट, जीआईसी के प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, केदार सिंह बृजवाल, कल्पना आर्य, विनोद गहतोड़ी, मुकेश वर्मा, भूपेश जोशी, टीसी जोशी, नरेंद्र नाथ, गिरीश गहतोड़ी, गोविंद मेहता, दीपक अधिकारी, प्रकाश उपाध्याय, नवीन बिष्ट, प्रकाश बोहरा, खुशाल रावत, गिरीश भट्ट सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।
4 पदों के लिए होंगे चुनाव, 3 पदों पर निर्विरोध:
राजकीय शिक्षक संघ की जिला इकाई के चुनाव में शिक्षकों में गजब का उत्साह है। सात पदों पर कुल 11 प्रत्याशी हैं। चार पदों पर सीधा मुकाबला होगा। अध्यक्ष पद पर मौजूदा अध्यक्ष जगदीश सिंह अधिकारी को पल्लव जोशी टक्कर देंगे। उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार व मनोज कुमार गड़कोटी, महिला उपाध्यक्ष पद पर बबीता सिंह व कल्पना आर्या और मंत्री पद पर मौजूदा मंत्री इंदुवर जोशी व प्रकाश उपाध्याय में सीधा मुकाबला होगा। संयुक्त मंत्री गिरीश जोशी, संगठन मंत्री के लिए नरेंद्रनाथ गोस्वामी और ऑडिटर चंद्र प्रकाश टम्टा निर्विरोध चुने गए हैं। मतदान कल शनिवार को होगा।

error: Content is protected !!