
अल्मोड़ा के सहायक नगर आयुक्त थे भरत त्रिपाठी, EO अशोक कुमार वर्मा के सेवानिवृत्त होने के बाद से खाली थी कुर्सी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत नगर पालिका को करीब 1 महीने बाद नए अधिशासी अधिकारी मिल गए हैं। भरत त्रिपाठी ने नए EO के रूप में यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अल्मोड़ा नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात त्रिपाठी का मई के अंतिम सप्ताह में चंपावत स्थानांतरण हुआ था। यहां आने से पूर्व वे उत्तराखंड की कई नगर पालिकाओं में सेवा दे चुके हैं। चंपावत के EO अशोक वर्मा के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद से यह पद खाली था।
नवागत अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने शहर की सफाई व्यवस्था, पथ प्रकाश सहित तमाम बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने को मुख्य प्राथमिकता बताया है। कहा कि पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय के निर्देशन में चंपावत को आदर्श नगरपालिका बनाने के लिए काम किया जाएगा।

The ad is displayed on the page
current post: चंपावत को मिले नए EO...भरत त्रिपाठी ने चार्ज लिया, ID: 39602
Ad: जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी (43143)
Placement: After Content (after-content)
Find solutions in the manual
