1985 से राजस्व विभाग में चंपावत व पिथौरागढ़ जिलों के अलावा थल और लोहाघाट में तहसीलदार पद पर सेवा दे चुके पांडेय को दी गई भावभीनी विदाई
देवभूमि टुडे
चंपावत। कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी भगवत प्रसाद पांडेय 39 वर्षों की सेवा काल के बाद सेवानिवृत्त हुए। 1985 से राजस्व विभाग में चंपावत व पिथौरागढ़ जिलों के अलावा थल और लोहाघाट में तहसीलदार पद पर सेवा दे चुके पांडेय को सेवानिवृत्ति पर कलेक्ट्रेट में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
चंपावत में हुए विदाई समारोह में डीएम नवनीत पांडे ने कहा कि भगवत पांडेय का राजस्व विभाग में शानदार सेवा रही। कहा कि ज्ञान, साहित्य एवं अनुभव के चलते सेवानिवृत्ति के बाद भी वे समाज के लिए बहु उपयोगी रहेंगे। पिछले साल उनकी कहानी संग्रह का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण भी किया था। इस मौके पर भगवत प्रसाद पांडेय ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में सेवा काल के अनुभवों को साझा किया गया।
विदाई समारोह में उनको स्मृति चिन्ह और विभिन्न उपहार भेंट किए गए। समारोह में ADM जयवर्धन शर्मा, मुख्य प्रशासनिक आधिकारी गीता गौतम, कमल चंद्र तिवारी, DDMO देवेंद्र पटवाल, कलक्ट्रेट कर्मी अशोक पुनेठा, पूरन पांडे, नवीन देउपा, हिमांशु वर्मा, प्रकाश जोशी, राहुल उपाध्याय, मोहन सिंह कार्की, गिरधारी नाथ, अनेंद्र राणा, रमेश वर्मा, गोदावरी शर्मा, लीला देवी आदि मौजूद थे।