महिला अभियुक्त गिरफ्तार…जारी हुआ था NBW

बनबसा पुलिस ने दबोचा अभियुक्त रूचि कश्यप को
देवभूमि टुडे
चंपावत/बनबसा। जिले के मैदानी क्षेत्र बनबसा से एक महिला आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। एक पुराने मामले में यह महिला आरोपित थी। और अभियुक्त के खिलाफ अदालत ने NBW (गैर जमानती वारंट) जारी किया था।
बनबसा पुलिस ने सुरागरसी पतारसी करते हुए अभियुक्त रूचि कश्यप निवासी मीनाबाजार को 17 अप्रैल को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। अवर उप निरीक्षक साबिया अंसारी के नेतृत्व में गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल संजय शर्मा और कांस्टेबल जगदीश कन्याल शामिल थे।

error: Content is protected !!