


मिलिट्स का नियमित सेवन कई रोगों से बचाव में मददगार: डॉ. गुसाई
देवभूमि टुडे
चंपावत। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर 7 अप्रैल को एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) कर्मियों को सेहतमंद रहने के तरीके बताए। एसएसबी पंचम वाहिनी चंपावत में एसएसबी के कमांडेंट (चिकित्साधिकारी) विशाल बरनवाल के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। उन्होंने कार्मिकों को शारीरिक और मानसिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए खानपान, व्यायाम और नियमित दिनचर्या सहित कई तरीके बताए।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाई ने कार्मिकों और संदीक्षा परिवार के लिए मोटा अनाज (मिलिट्स) की पौष्टिकता की जानकारी देते हुए इसके नियमित सेवन पर जोर दिया। कहा कि मिलेट्स के सेवन से फाइबर, विटामिन और खनिज लवण मिनिरल्स आदि पोषक तत्व पाया जाता हैं। डॉ. गुसाई ने बताया कि मोटा अनाज मधुमेह को नियंत्रित करने में भी कारगर है। कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी अमित कुमार, उप कमांडेंट शिव राम, चंद्रशेखर सी पाटिल, हेमंत कुमार, करण चौहान के अलावा बल कार्मिक और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे।


