
उत्तराखंड के 23 विकासखंडों को मिले नए खंड विकास अधिकारी
देवभूमि टुडे
चंपावत/पाटी। उत्तराखंड के 23 विकासखंडों को पूर्णकालिक खंड विकास अधिकारी मिल गए हैं। इस संबंध में सचिव राधिका झा ने 27 फरवरी को आदेश जारी किया है।
वहीं पाटी के खंड विकास अधिकारी के रूप में अवनीश कुमार उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। आज 5 मार्च को पाटी क्षेत्र पंचायत में नवागत BDO का स्वागत किया गया। ग्राम प्रधान संगठन के पाटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट सहित तमाम प्रतिनिधियों ने BDO का स्वागत किया।




