
प्रकाश सिंह की भी सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नति हुई
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत कोषागार के दो अधिकारियों की पदोन्नति हुई है। लेखाकर नंदन सिंह भाकुनी और प्रकाश सिंह सहायक कोषाधिकारी के पद पर पदोन्नति हुई है। प्रकाश सिंह चंपावत कोषागार में ही सेवाएं देंगे। जबकि सहायक कोषाधिकारी नंदन सिंह भाकुनी को नैनीताल भेजा गया है। पदोन्नति में स्थानांतरण पर भाकुनी को साथी कर्मी- अधिकारियों ने भावभीनी विदाई दी।







