

पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ
5 जून से शुरू कुमाऊं क्वेस्ट अभियान 9 दिन तक चलेगा
देवभूमि टुडे
चंपावत। भारतीय सेना का कुमाऊं क्वेस्ट नामक बाइक अभियान चंपावत से आज 6 जून को पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुआ। फौजी अफसरों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने अभियान का नेतृत्व कर रहीं महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अदीति के नेतृत्व में बनबसा से चंपावत पहुंची इस टीम का स्वागत किया। दिल्ली से 5 जून से शुरू 9 दिनी अभियान लिपुलेख तक चलेगा। अभियान का समापन 14 दिन तक चलेगा।
महिला अधिकारी को नेतृत्व देकर नारी शक्ति की भावना को दर्शाने के साथ सेना ने नेतृत्व, साहस और समावेशिता का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया है। मोटर साइकिल अभियान में 10 बाइकर्स है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी उमेद सिंह और सेवानिवृत्त कर्नल भवानी दत्त जोशी ने टीम का स्वागत किया। बताया कि कुमाऊं क्वेस्ट के माध्यम से सेना यह संदेश दे रही है कि वह केवल भारतीय सीमाओं की रक्षा करने वाली शक्ति ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली प्रेरक शक्ति भी है, जिसका उद्देश्य विश्वास का निर्माण, भावी पीढ़ी को प्रेरित करना और अपने शाश्वत मूल मंत्र राष्ट्र सर्वोपरि, सदैव सर्वोपरि को साकार करना है। हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के सहयोग से आयोजित इस अभियान में वीर नारियों और पूर्व सैनिकों को सम्मानित भी किया गया।


