सभी गर्भवती महिलाओं की एनीमिया की 10 फरवरी तक होगी जांच

चंपावत जिले में एनीमिया महाभियान शुरू, दी जाएगी एनीमिया रोग से बचाव व रोकथाम की जानकारी
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले में पल्स एनीमिया महाभियान 10 फरवरी तक चलेगा। CMO डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि इस अवधि तक जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की एनीमिया की जांच की जाएगी।
चंपावत जिले में 3 फरवरी को एनीमिया महाभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान गर्भावस्था के दौरान एनीमिया की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा है। बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवतियों की निशुल्क हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। हीमोग्लोबिन कम होने पर उन्हें जिला अस्पताल, CHC, PHC में डॉक्टरों की देखरेख में आयरन सूक्रोज की दवा दी जाएगी। साथ ही एनीमिया रोग से बचाव व रोकथाम के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। गर्भावस्था में एनीमिया या खून की कमी से मां का स्वास्थ्य प्रभावित होने के साथ ही गर्भस्थ शिशु को भी दिक्कत होती है। ऐसे मामलों में बच्चों में जन्म से ही कई शारीरिक विकार हो जाते हैं। महाभियान को सफल बनाने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है। जिले के सभी ब्लॉकों में उपचार केंद्र बनाए गए हैं।

error: Content is protected !!