
चंपावत जिला पंचायत में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाए गए
15 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा के पास है तीन-चौथाई से अधिक का समर्थन
देवभूमि टुडे
चंपावत। उत्तराखंड के 4 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 8 जिलों के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशियों के नाम का कल 8 अगस्त को ऐलान किया गया था। प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट ने शेष 4 जिलों के नामों की सूची आज 9 अगस्त को जारी की गई है। चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने आनंद सिंह अधिकारी को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने गरसाड़ी सीट से साढ़े 4 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने दावा किया कि पार्टी लगातार दूसरी बार चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट को निर्विरोध रूप से जीतने में सफल रहेगी।


