

सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिचई के पास बेहोश मिला था वृद्ध
पिथौरागढ़ के बड़ावे निवासी केशव दत्त जोशी के रूप में हुई मृतक की पहचान
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिचई के निकट एक मिले बुजुर्ग अचेत की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान पिथौरागढ़ जिले के बढ़ालू निवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिचई के पास एक वृद्ध व्यक्ति अचेत हाल में मिला।
सूचना पर आपात चिकित्सा सेवा 108 की एंबुलेंस से बुजुर्ग को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। उप जिला अस्पताल के डॉ. आफताब आलम अंसारी ने बुजुर्ग को मृत घोषित किया। मृतक की पहचान 62 वर्षीय केशव दत्त जोशी पुत्र गोपाल दत्त जोशी बड़ालू पिथौरागढ़ निवासी के रूप में हुई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख 11 जून की शाम मृतक के भाई जगदीश जोशी को सूचित किया।

