
टनकपुर क्षेत्र में 20.50 करोड़ रुपये की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर शारदा घाट में क्षेत्र की 20.50 करोड़ रुपये की 10 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। आज 24 अक्टूबर को शारदा घाट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पंतनगर की तर्ज पर चंपावत में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने का ऐलान किया। इसके अलावा छीनीगोठ क्षेत्र में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य किए जाने की घोषणा भी की। इससे छीनीगोठ एवं आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ राहत एवं सुरक्षा कार्य कराए जाने से यह क्षेत्र मानसून में होने वाली क्षत्रि से बच सकेगा और कृषि भूमि व सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगा।
CM ने कहा कि पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की तर्ज पर चंपावत में एक नया कृषि विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। इस विश्वविद्यालय से स्थानीय युवाओं को कृषि एवं संबद्ध विज्ञानों में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के अवसर मिलेंगे। यह कदम क्षेत्र में वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देगा और पवज़्तीय कृषि अथज़्व्यवस्था को नई पहचान प्रदान करेगा। ये दोनों घोषणाएं चंपावत को शिक्षा, कृषि और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। उन्होंने कहा कि चंपावत में विकास को आगे बढ़ते हुए इसे एक आदर्श जिले के रूप में स्थापित किया जा रहा है।
19.06 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास:
सैनिक स्मारक, बहुउद्देशीय हॉल एवं एसएसबी चौकी का लोकार्पण।
शिलान्यास:
चंपावत शहर की मल्टी लेवल कार पार्किंग, लकड़ी टाल के पास मल्टी लेवल कार पार्किंग एवं परिसर निर्माण, जायका रेस्टोरेंट के पास मल्टी लेवल कार पार्किंग, धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का सौंदर्यीकरण मल्लाडेश्वर, भागेश्वर, झालीमाली, ताड़केश्वर, डिप्टेश्वर महादेव मंदिर, मानेश्वर में पर्यटन अवस्थापना विकासा, एबट माउंट में विरासत संरक्षण कार्य।
मौजूद थे ये लोग:
भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, चंपावत की ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, टनकपुर के चेयरमैन विपिन कुमार, DM मनीष कुमार, SP अजय गणपति, CDO डॉ. जीएस खाती आदि।



