टनकपुर क्षेत्र में युवक पर दुष्कर्म का CASE

टनकपुर के पास के एक गांव की युवती ने लगाया आरोप
देवभूमि टुडे
टनकपुर। टनकपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर एक युवती से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक टनकपुर क्षेत्र के एक युवक पर शहर के नजरीक के एक गांव में रहने वाली लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित पक्ष की ओर से इस मामले में तहरीर दर्ज कराई गई है। तहरीर मिलने के बाद टनकपुर कोतवाली की पुलिस ने आरोपी राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 64 के तहत टनकपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। दरोगा हिमानी गहतोड़ी मामले की जांच कर रही हैं।

प्रतीकात्मक फोटो।
error: Content is protected !!