आरोप…शादी का झांसा दे शारीरिक शोषण करता रहा संविदा कर्मी

बाराकोट ब्लॉक कर्मी पर आरोप
मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया
देवभूमि टुडे
चंपावत/बाराकोट। बाराकोट ब्लॉक कार्यालय के एक संविदा कर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर लोहाघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी कर्मी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक पिंकी धामी करेंगी।
महिला की तहरीर के मुताबिक वह (महिला) वर्ष 2022 में ब्लॉक कार्यालय के पास एक दुकान चलाती थी। आरोपी ने अपने झांसे में लेकर शादी का झांसा देते हुए संबंध बनाए और कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। महिला के दो बच्चे हैं और उसका अपने पति से तलाक हो चुका है। वहीं शादीशुदा आरोपी के भी दो बच्चे हैं। आरोप है कि बाद में शादी से मुकर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला की तहरीर पर आरोपी संविदा कर्मी पंकज फर्त्याल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत 64 (1), 88, 115 (2) में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस अदालत में पेश कर रही है।

error: Content is protected !!